नसीम खान संपादक
सिंधिया खेमे के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।
सांची,,, जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का मन भाजपा एवं अपने नेता सिंधिया से ऊबने लगा है इसी बीच लगातार कांग्रेस नेता सिंधिया समर्थकों को अपने पाले में लाने सफ़ल होते दिखाई दे रहे हैं ।
जानकारी के अनुसार जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे कांग्रेस नेता भाजपा नेता कार्यकर्ताओ को अपने पाले में करने में सफल हो रहे हैं वैसे भी भाजपा की अपनी भीतरी गुटबाजी किसी से छिपी नहीं दिखाई दे रही है इस क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है जबसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था तब उनके समर्थन में कांग्रेस विधायक डा प्रभूराम चौधरी सहित अनेक कांग्रेस नेता कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे परन्तु उपचुनाव में डा चौधरी के विजय होने के बाद से ही पुरानी न ई बीजेपी की अंदरूनी खींचतान समय समय पर दिखाई देती रही तथा न ई एवं पुरानी बीजेपी की खींचतान भी किसी से छिपी नहीं रही तथा डॉ चौधरी के साथ आए कार्यकर्ताओं की पूछपरख बढ़ गई पुराने कार्यकर्ता हांसिए पर पहुंच गए एक ही पार्टी में आपसी खाई काफी गहरा गई तभी से उपेक्षित नेता कार्यकर्ता समय की बाट जोहते रहे इस कड़ी में हाल के कुछ दिनों पहले ही रायसेन जिले के सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष गगन दीक्षित सहित सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित इन नेताओं के समर्थकों ने बड़ी संख्या में भोपाल पहुंच कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को गुलदस्ता भेंट किया था तभी से संभावना व्यक्त की जाने लगी थी कि यह गुलदस्ता समय आने पर गुल खिला देगा ।हुआ भी वही श्री दीक्षित एवं श्रीमती पोर्ते ने आखिरकार बीजेपी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया जप अध्यक्ष अपने साथ छे जनपद पंचायत सदस्यों को भी कांग्रेस में ले ग ई । हालांकि उपेक्षा की लड़ाई बीजेपी को बड़ा नुक्सान पहुंचा सकती है हाल ही में अपनी उपेक्षित नीति के चलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल ने भी भाजपा से अपना पल्ला झाड़ लिया था । ऐसा नहीं है कि यह सिलसिला यहीं थम जायेगा अभी और भी जनप्रतिनिधियों के साथ अनेक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की संभावना जताई जा रही है जिन्हें बीजेपी को रोकना मुश्किल दिखाई देता है ।






