राघवेन्द्र श्रीवास्तव रिपोर्टर सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ाने एवं सलाट बुक की अवधि बढ़ाने हेतु लंबे समय से किसानों द्वारा अनुरोध किया जा रहा था, किसानों के अनुरोध पर मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा किसानों की समस्या के मद्देनजर मूग उपार्जन की तिथि अंतिम 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है एवं कृषक द्वारा सलाट बुकिंग की अंतिम अवधि 31 जुलाई 2023 कर दी गई है ! इस हेतु मंत्रालय द्वारा व्यवस्थाएं हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं ! किसानों की मांग को शासन द्वारा मानने पर एवं अवधि बढ़ाने पर किसानों ने कृषि विकास विभाग का आभार व्यक्त किया है !
किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सचिन पटेल ने कहा कि मूंग उपार्जन की अवधि बढ़ाने हेतु किसान संघ द्वारा हर संभव प्रयास किया गया, और मध्यप्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग हमारी मंशा अनुसार मूंग तलाई की नियत तिथि को बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी है मध्यप्रदेश शासन की इस घोषणा से नगर एवं क्षेत्र के किसानों में हर्ष है और अब सभी किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य केंद्र बेच सकेंगे, इस तरह सभी किसानों का तिथि बढ़ने का भरपूर फायदा मिलेगा, इस तरह की घोषणा से किसानों में हर्ष है एवं सभी किसानों ने शासन का आभार माना है !
नसीम खान संपादक






