नसीम खान संपादक
सांची ,, इक्वेशन्स संगठन के द्वारा बच्चों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची के बच्चों ने मिट्टी से गणेश जी की मूर्तियां बनानां सीखी। अगले माह गणेश चतुर्थी का त्यौहार देशभर में मनाया जायेगा। त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सांची में बच्चों ने मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाई और कहां की मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने व स्थपना करने से पर्यावरण अनुकूल रहेगा साथ ही विरसर्जन के दौरान नदिया प्रदूषित नही होगा। हर घर मे मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा का लक्ष्य है।
वह संदेश देना चाहते हैं कि इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियां ही बनाए जो की मिट्टी से ही प्राकृतिक मिट्टी से ही बनी होती है तथा प्रशिक्षित करने पर वह आसानी से प्रकृति में विलय हो जाती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरती वर्मा ,शिक्षक सलामतपुर, शैलेंद्र वर्मा सरस्वती स्कूल संचालक, इंडियन गैस एजेंसी के फाउंडर उपस्थित रहे और इक्वेशन्स से चाइल्ड सेंटर मोटीवेटर सोनम ठाकुर , खिलान सिंह, वॉलिंटियर काजल ठाकुर , अंजली शर्मा, सुहानी शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।






