नसीम खान
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग भी उपस्थित हैं। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को फोटो निर्वाचक नामावली द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के संबंध में अवगत कराया जा रहा है।






