नसीम खान
सांची,,,सतना जिले के रामनगर गांव की रहने वाली एक महिला तब अपने घर से निकल गई थी जब उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था तब वह भटकती हुई भोपाल पहुंच ग ई तथा भोपाल से सांची थाना अंतर्गत ग्राम गुलगांव पहुंच ग ई । गुलगांव के एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने उक्त गुमशुदा को अपने कब्जे में लेकर उसके परिवार को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार सतना जिले के रामनगर गांव में ब्याही फिजा बेगम अपने ससुराल से उस समय गायब हो गई थी जब उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था तब वह किसी ट्रेन में सवार होकर भोपाल पहुंच ग ई तथा रेलवे स्टेशन पर एक तरफ बैठकर अपनी किस्मत को कोस ही रही थी कि सांची थाना अंतर्गत ग्राम गुलगांव में रहने वाली किम्मी मोंगिया की नजर उस अभागी महिला पर पड़ गई तब उसने उससे पूछताछ की तथा अपने साथ उसे गुलगांव ले आई तथा चार दिन अपने पास रखा एवं गुलगांव के ही रहने वाले शाहिद अहमद सहित अन्य लोगों को जानकारी दी तब शाहिद ने सांची पुलिस को जानकारी दी तब पुलिस ने गुलगांव पहुंच कर उक्त महिला से पूछताछ की एवं अपने साथ उसे थाने ले आई साथ ही पनाह देने वाली महिला किम्मी को भी अपने साथ थाने ले आई तथा पूछताछ की गई तब किम्मी ने बताया कि यह भोपाल स्टेशन पर बैठी रो रही थी तब हम इसको अपने साथ अपने घर चाय दिन पहले लाये थे तथा हमने गांवों वालों को जानकारी दे दी थी तथा गुमशुदा महिला से भी पूछताछ की गई तब उसने अपनी बीती बताई तथा अपने माता-पिता एवं अपने ससुराल वालों का पता बताया तथा कहा कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है जो इन दिनों मुंबई में हैं तब पुलिस ने फोन पर उसके ससुराल वालों एवं मायके वालों से बात की तो पता चला कि इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट वहां संबंधित थाने में दर्ज कराई गई है तब पुलिस ने उस थाने से संपर्क किया तब पता चला पुलिस गुमशुदा की तलाश कर रही है तब सांची पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में रखा तथा उसके परिवार एवं ससुराल वालों सहित वहां की पुलिस का इंतजार कर रही है थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने बताया कि जैसे ही वहां की पुलिस आयेगी तो इसको उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा हमने गुमशुदा महिला के बताए अनुसार उसके ससुराल वालों तथा मायके वालों को भी सूचना दे दी है इस घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी अनिता प्रभा शर्मा ने भी सांची पहुंच कर गुमशुदा महिला से पूछताछ की एवं जिस महिला ने उसे अपने पास पनाह दी थी उससे भी पूछताछ की । गुलगांव निवासी शाहिद की सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल सहा उपनिरी कन्हैया लाल एवं शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने तत्काल गुमशुदा महिला को अपनी हिरासत में ले कर सुरक्षित रखा है तथा उसके ससुराल एवं मायके तथा वहां की पुलिस की प्रतीक्षा कर रही है । तथा शाहिद एवं पुलिस के प्रयास से वह अपने घर पहुंच सकेगी।






