ग्यारसपुर आसिफ खान
स्कूली बच्चों की द्वारा आम जनता को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली अभियान के तहत ग्यारसपुर हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर स्लोगन लगाकर लोगों को वोट डालने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया इस बीच रैली में उपस्थित ग्यारसपुर पंचायत सीईओ से कुछ बात हुई उन्होंने बताया कि हर पंचायत में मतदान जागरूकता रैली निकाली जा रही है हमारा उद्देश्य 85 % मतदान करना है और जो हाल ही में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ना यही सब इस रैली का उद्देश्य है






