नसीम खान संपादक
रायसेन
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री दुबे के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पाण्डेय द्वारा प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सोम डिस्टलरीज प्रा.लि. सेहतगंज, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सोम डिस्टलरी एण्ड ब्रेवरीज लि. रोचराचक, सभी सहायक जिला आबकारी तथा आबकारी उप निरीक्षकों को उनके प्रभाराधीन इकाई, वृत्त की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानें पूर्णतः बंद रखे जाने के साथ ही जिले की मदिरा उत्पादन इकाई लायसेंस डी-1, बी-3, एफएल 9, एफएल 9ए, सीएस-1 बी में उत्पादन को छोड़कर आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः बंद रखा जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।






