नसीम खान
रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागों के समय सीमा वाले शासकीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों तथा उनके निराकरण संबंधी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में शिकायत प्राप्त होते हुए ही नियमानुसार उसके निराकरण की कार्यवाही की जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे। साथ ही संबंधित व्यक्ति को भी निराकरण संबंधी कार्यवाही की जानकारी दी जाए। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। इस अवसर पर एसपी श्री विकास शहवाल, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






