वीर दुर्गादास की 385 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

क्षत्रीय राठौर समाज ने मनाई वीर दुर्गादास की 385 वी जयंती:स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी जयंती समारोह में हुए शामिल, रैली निकालकर राठौर समाजजनों ने लगाए राष्ट्र वीर दुर्गादास महाराज के जयकारे,प्रतिमा स्थापित करने के लिए किया भूमि पूजन

रायसेन।रायसेन में अखिल भारतीय क्षत्रीय राठौर समाज ने राष्ट्र वीर दुर्गादास की 385 वी जयंती धूमधाम से मनाई। शहर के सांची रोड सर्किट हाउस के सामने से राठौर समाजजनों ने एक रैली निकाली ।जयंती समारोह में रैली में युवा युवतियां भगवा पगड़ी धारण किए हुए सम्मिलित हुए।इसके अलावा रैली में घुड़सवारों के साथ घोड़ा बग्घी में दानवीरों ,वरिष्ठ जनों को बिठाया गया।रैली में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी विशेष रूप से शामिल हुए।रैली का सामाजिक संगठनों द्वारा फूलों की बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।खुली कारों में युवा भगवा और राष्ट्रीय तिरंगा फहराते हुए शामिल हुए।रैली में लगाए गए नारों से लोग उत्साहित हुए।
शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए यह रैली दशहरा मैदान पहुंची ।यहां राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ,राजेन्द्र सिंह राजू राठौर द्वारा भूमि पूजन किया गया।
उसके बाद पूरे उत्साह के साथ यह रैली कार्यक्रम स्थल मुखर्जी नगर शगुन मैरिज गार्डन पहुंची। यहां सभी अतिथियों द्वारा सबसे पहले कन्या पूजन किया गया।इसके बाद राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौड़ जी छायाचित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर माल्यार्पण किया। बाद में अतिथियों ने झंडा वंदन किया। समाज की युवती शिखा राठौर द्वारा स्वागत गीत पेश किया गया।
जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सहित सभी अतिथियों द्वारा राष्ट्र वीर दुर्गादास जी के जीवन त्याग तपस्या और राष्ट्र के प्रति बफादारी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, विधायक प्रतिनिधि जमना सेन, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय समाज के मनोज राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजू राठौर,राहुल राठौर समाज के अध्यक्ष आकाश राठौर सूर्या राठौर, नीलम चंद राठौर, अभिषेक राठौर, मनोज राठौर सहित समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा