जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने किया ध्वजारोहरण

नसीम खान संपादक

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन,
जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। मुख्य अतिथि डॉ चौधरी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन भी किया।
समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, एसपी श्री विकास शहवाल, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मीसा बंदियों के परिजनों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री ऋषिनाथ सिंह कुशवाह आ0 स्व. श्री भानुप्रताप सिंह कुशवाह को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीमती सुधा सक्सेना पत्नि लोकतंत्र सैनानी स्व. श्री हरीनारायण सक्सेना, श्रीमती रामवती देवी पत्नि लोकतंत्र सैनानी स्व. श्री गोवर्धन सिंह कुशवाह तथा श्री गिरजेश नारायण चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया गया।

परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कारस्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए जिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड्स को द्वितीय पुरस्कार तथा महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी सीनियर शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा एनसीसी सीनियर सीएम राईज उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा ध्वजरोहण किया गया। इस अवसर पर डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहरण के पश्चात कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कलेक्टर श्री दुबे ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल