राहतगढ़ में स्थापित होगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, बनेगा पार्क: गोविंद सिंह राजपूत

  • भाजपा ने कुर्मी पटेल समाज के महापुरूषों को सम्मान दिलाया: रामखेलावन पटेल
  • सुरखी विधानसभा का क्षत्रिय कुर्मी समाज का सम्मान समारोह आयोजित हुआ
  • समाज के वरिष्ठजनों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प

भोपाल। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता के तहत पूरी विधानसभा में निवासरत समाजों का सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सुरखी विधानसभा का क्षत्रिय कुर्मी समाज का सम्मान समारोह का आयोजन होटल रॉयल पैसेल में हुआ। जहां समारोह में उपस्थित समाजजनों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को विजयी आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से आगामी विधानसभा चुनाव जिताने का संकल्प लिया। सामाजिक समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा मेरा परिवार है। यहां जब सबसे पहले चुनाव लड़ने आया था, तब से अब तक विधानसभा के हर एक परिवार के सदस्य से मेरा और मेरे परिवार का भावनात्मक लगाव है। जिससे आज तक निभा रहा हूं। किसी ने मुझसे बोला कि आप तो प्रदेश के मंत्री हैं, आप किसी और विधानसभा से चुनाव लड़लें, मैंने उनसे कहा कि मेरा राजनीतिक सफर सुरखी से शुरू हुआ था, अंत भी इस विधानसभा में होगा। मैं जीवन पर्यांत सुरखी क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहता हूं, यह संकल्प मैंने और मेरे पूरे परिवार ने ले रखा है। हम हर सुख-दुख में आपके साथ खड़े हुए हैं। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि कमलनाथ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की तो उन्होंने भी झूठी घोषणा कर दी। कांग्रेस सरकार के दौरान भी किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करने और बेरोजगारों को 8 हजार रुपए महीने देने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार सच्ची और ईमानदार है। मंत्री राजपूत ने कहा कि आप खुद बताए 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने कभी समाजों को सम्मान देने का काम किया है, नहीं ना, पर भाजपा की सरकार ने हर समाज को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर किसान को सम्मान स्वरूप 12 हजार रुपए किसान सम्मान निधि दी जा रही है। 600 रुपए वृद्धापेंशन मिल रही है, जिसको बढ़ाकर 1000 किया जाएगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि दोनों चाचा हैं, जो सत्ता के लालच में भटक रहे है कि कब कुर्सी मिल जाए। अरे भाई यह उम्र पूजापाठ करने की हैं, तीर्थों को जाए। जनता आपके झूठे वादों में नहीं आने वाली। सम्मेलन के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि 5 लाख रुपए की लागत से राहतगढ़ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए स्थान का चयन भी हो चुका है। वहीं 1 एकड़ में पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। हाल में ही राहतगढ़ में बने स्टेडियम का नामकरण भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर किया गया है। मंत्री राजपूत ने उपस्थित समाजजनों से सुरखी विधानसभा को नंबर 1 पर लाने का आव्हान किया।

भाजपा ने कुर्मी पटेल समाज के महापुरूषों को सम्मान दिलाया : पटेल

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि भाजपा ने कुर्मी पटेल समाज के महापुरूषों को सम्मान दिलाया है। फिर चाहे वह देश की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार वल्लभ भाई पटेल की हो या सरदार पटेल के नाम से देश भर की सरकारी अस्पतालों में निशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है, जो हमारी समाज का सम्मान और गौरव सरदार पटेल के जन्म दिवस को भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे झूठे वादे भाजपा ने नहीं किए, जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने कुर्मी-पटेल समाज का आव्हान करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को प्रदेश के सबसे अधिक मतों से जीतने वाला विधायक बनाना है। जिस पार्टी ने हमारी समाज को सम्मान दिया। जिस व्यक्ति ने हमारे सुख-दुख में साथ दिया। अब हमे अपना दायित्व निभाते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताना है।

भाजपा राज में गांव-गांव में तरक्की हुई : लखन सिंह

पूर्व विधायक लखन सिंह ने कहा कि 90ः कुर्मी समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है। आगे भी समाज का आशीर्वाद और सहयोग भाजपा के साथ बना रहे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनका पूरा परिवार सुरखी विधानसभा की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। वे सभी का काम पूरा करते है, आगे भी करते रहेंगे, लेकिन हम सभी को भी इस ताकत के साथ उनका पूरा सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि जहां दिल से बुलाया जाता है। वहीं समाज जाती है, इसका उदाहरण आप सभी की उपस्थिति है। कुर्मी समाज खेती पर निर्भर है। कांग्रेस ने उनसे झूठे वादे किए थे कि आपका कर्जा 10 दिन में माफ कर देंगे, लेकिन कर्जा माफ तो नहीं हुआ, बल्कि किसान ब्याज के कर्जा में और दब गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की उत्थान में लगी हुई है। सरकार फिर जनता की सेवा कर सके, इसलिए आपका सहयोग चाह रही है। लखन सिंह ने अटल जी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अटलजी नहीं होते तो गांव-गांव में सड़के नहीं बन पाती। उसी तरह अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण और लोगों को आवासों की सुविधा नहीं मिल पाती। आज गांव-गांव की जो तरक्की हुई है, उसमें सरकार का बड़ा योगदान है।

क्षत्रिय कुर्मी समाज का बलिदान और समर्पण का देश हमेशा ऋणी रहेगा :हीरा सिंह राजपूत

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय कुर्मी समाज का बलिदान और समर्पण का देश हमेशा ऋणी रहेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को अखंड भारत बनाया। 48 घंटे में 565 रियासतें जोड़कर नवभारत का निर्माण किया है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता वानखेड़े ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति को पहचाना और पार्टी ने महिला वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि आज संगठन सहित विभिन्न मोर्चों पर महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर कार्य कर रही है। इस दौरान पटेल कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त समाजजन उपस्थित रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को दी श्रद्धांजलि :

पटेल क्षत्रिय कुर्मी समाज के सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा सभी अतिथियों ने सरदार बल्लभ भाई पटैल को याद करते हुये मंच से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्त क्षत्रिय कुर्मी समाज ने खड़े होकर अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, संयोजक शैलेन्द्र श्रीवास्त, मंडल अध्यक्ष अमित राय, कमल पटैल, गोविंद सिंह बटयावदा उपस्थित रहे।

Related Posts

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल