राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–नगर सुल्तानपुर के होटल व्यवसाई मनोज देवनानी के पुत्र गौरव देवनानी का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया !
गौरव देवनानी अपनी पत्नी के साथ हरदा जिले की रहटगांव जा रहा था जहां रेहटी के पास आंवली घाट पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण गौरव को गंभीर चोट आई इसके चलते उसका निधन हो गया ! वही साथ में कार में सवार पत्नी को भोपाल के बंसल अस्पताल मैं स्वास्थताउपरांत घर वापस ले आया गया है !
गौरव नगर के होटल व्यवसाई मनोज देवनानी का दूसरे नंबर का पुत्र था, गौरव की नगर के बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान थी, मिलनसार मृदुभाषी व्यक्तित्व का धनी गौरव के निधन से नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में मातम छा गया !
नसीम खान संपादक






