स्नेह यात्रा का ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है भव्य और आत्मीय स्वागत

देवेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
पांचवे दिवस ग्राम रतनहारी से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा

रायसेन,
रायसेन जिले में स्नेह यात्रा के पॉचवे दिवस यात्रा का शुभारंभ बेगमगंज विकासखंड के ग्राम रतनहारी से प्रात: 09 बजे से हुआ। स्नेह यात्रा में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी एवं श्रुति बहन पेटलाद (गुजरात) का ग्राम समिति संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं तथा स्वैच्छिक संगठन समेत ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई, इसके उपरांत मंदिर परिसर में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी द्वारा समरसता हेतु, एकता हेतु ग्रामीणों को उद्बोधन देते हुए कहा कि मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है कि एक–दूसरे को भावनात्मक समझे तथा सदैव एक दूसरे का सहयोग करें। परिस्थितियॉ कैसी भी हो हमें हमारी मानवता हमेशा याद रहे। हमारा जीवन परोपकार हेतु हुआ है। स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी एवं श्रुति बहन द्वारा ग्रामीण माताओं, बहनो, भाईयों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इसके पश्चात स्नेह यात्रा ग्राम सुल्तानगंज, रहमा, खामखेडा से होते हुये गुलवाडा पहुंची। यहां दोपहर में संतसंग, संकीर्तन, सहभोज किया गया। द्वितीय खण्ड में स्नेह यात्रा ने सिलवानी विकासखण्ड के ग्राम जैतगढ में प्रवेश किया, जहां स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम करतोली, केशली, छीतापार, सियलवाडा में स्नेह यात्रा निकाली गई तथा रात्रि भोजन, संतसंग, कीर्तन एवं विश्राम सियलवाडा ग्राम में होगा। यात्रा में साधुसंतों सहित, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत, बेगमगंज जनपद सीईओ, विकासखंड समन्वयक, श्री दशरथजी ठाकुर पंतजलि, सतीष सक्सेना, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियॉ, नवांकुर संस्थाऍ, स्वैच्छिक संगठन एवं सीएमसीएलडीपी मेंटर्स, छात्रों की सहभागिता रही। स्नेह यात्रा 21 अगस्त को सिलवानी विकासखंड के चौरपिपरिया से प्रारंभ होगी।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा