शमशाबाद विधानसभा 148 से बनाया प्रत्याशी
2008,2013, में रह चुके है मीणा शमशाबाद से विधायक
2016 में उद्यानिकी मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी रह चुके है
2018 में चुनाव नही लड़ने की संगठन को लिखी थी चिट्ठी
सूर्यप्रकाश मीणा विदिशा भाजपा संगठन में कई पदों की निभा चुके है जिम्मेदारीयां
विदिशा भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची आने के बाद शमशाबाद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई शमसाबाद विधानसभा में सूची आने के बाद जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया सूर्य प्रकाश मीणा का फूल मालाओं और फटाके फोड़कर खुशी का इजहार किया
..इस मौके पर पूर्व मंत्री मीणा ने कहा चुनाव जीतने के लिए लाडली बहना योजना गेम चेंजर साबित होगी मीणा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा भाजपा का हर ग्राम में संगठन है कांग्रेस का कोई संगठन नही है






