वसीम कुरैशी संवाददाता
टिकट मिलने के बाद मंदिरों में जीत के लिए कर रहे प्रार्थना, माता कंकाली के दरबार पहुंचे सुरेंद्र पटवा और राजकुमार पटेल भी, भोजपुर के भोजेश्वर महादेव की शरण पहुंच जीत दिलाने की कामना
रायसेन।भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों सुरेंद्र पटवा, राजकुमार पटेल की नाम की घोषणा के बाद से ही दोनों प्रत्याशी भोजपुर क्षेत्र स्थित विभिन्न मंदिरों में माथा टेक में पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्रि पर्व में सुरेंद्र पटवा और राजकुमार पटेल अपने दल बल के साथ मां कंकाली मंदिर पहुंचे। साथ ही उन्होंने शिव धाम भोजपुर के भोजेश्वर महादेव के भी दर्शन किए। वहीं उनसे जीत के लिए पूजा अर्चना कर कामना की।इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों की भीड़ भी चल रही थी।
नसीम खान संपादक






