कर्म पथ पर जो मिला ये भी सही वो भी सही…
शमशाबाद की मेरी प्रिय परिवारजनों पिछले पांच वर्षों में जो आपका साथ, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसके लिए सदैव आभारी रहूंगी।
पांच वर्षों का जनप्रतिनिधि के रूप में यह सफर मेरे जीवन के सब से सुंदर अनुभव रहेंगे। मैं आपके साथ आपके लिए पहली भी थी और आगे भी रहूंगी।
पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए भाजपा कार्यकर्ता होने के सारे जिम्मेदारी और पार्टी द्वारा आगामी किसी भी आदेश को पूर्ण रूप से निर्वाह करूंगी। भाजपा की ओर से प्रत्याशी के रूप में श्री सूर्य प्रकाश मीना जी को शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।






