आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद अभी तक लगभग 35 लाख 58 हजार रू मूल्य की मदिरा जप्त की गई

नसीम खान

रायसेन,
मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में आदर्श आचार संहिता लागू की दिनांक 09 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2023 तक सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय, धारण, संग्रहण, अधिपत्य एवं परिवहन के विरूद्ध आबकारी अमले द्वारा 78 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिनमें अवैध मदिरा परिवहन किए जाने पर तीन मोटरसाईकिल जप्त की गई हैं पंजीबद्ध 78 न्यायालयीन प्रकरणों में 1401 लीटर देशी/विदेशी एवं कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य तीन लाख 27 हजार 475 रू है। इसके साथ ही लगभग 32 लाख 31 हजार रू अनुमाति मूल्य का 32310 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल जप्तशुदा मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 35 लाख 58 हजार 475 रू है। जिले के गठित उड़नदस्ता अधिकारियों और अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अवैध मदिरा विक्रय, धारण, संग्रहण, अधिपत्य एवं परिवहन के विरूद्ध सतत् निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका