नसीम खान
सांची,, आज कांग्रेस कार्यालय में 29 अक्टूबर को रायसेन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के रायसेन आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज खान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी विधानसभा चुनाव प्रभारी विधानसभा चुनाव प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जानकारी के अनुसार नगर कांग्रेस कार्यालय बसस्टेंड परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई इस बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज खान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सांसद राजेश शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम सहित क्षेत्र भर से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सभा को सफल बनाने की अपील की ।






