पुलिस की ढिलाई से सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन

नसीम खान
सांची,,, इन दिनों नगर की सड़कों पर आये दिन बेतरतीब खडे वाहन लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल वैसे तो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु इस स्थल पर सुविधाएं कम असुविधा अधिक बलवती हो चुकी है इस स्थल पर पुलिस के ढीले-ढाले रवैए के चलते वाहन चालक बेफिक्र होकर जहां समझ आया अपने वाहन खड़े कर चलते बनते हैं सड़कों पर बीचोंबीच वाहनों के खड़े करने का रिवाज चल पड़ा है जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की क़तार लग जाती है ऐसा नहीं है कि नगर के एक ही स्थान पर यह सिलसिला चलता रहा है बल्कि नगर के लगभग सभी सड़कों पर अवैध रूप से सड़कों के बीचोंबीच खड़े करने का सिलसिला जारी है जिससे आवागमन तो बाधित होता ही है बल्कि लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ती है पुलिस मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों की जांच पड़ताल तक सिमट कर रह गई है नगर की सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर नहीं पहुंच पाती है इतना ही नहीं तेज रफ्तार वाहनों का सिलसिला भी जारी रहता है जिससे दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ती दिखाई देती है हद तो तब हो जाती है जब कभी कभी पुलिस के वाहनों को भी गश्त के दौरान सड़कों पर खड़े वाहनों के हटने का इंतजार करना पड़ता है परन्तु ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने से पुलिस भी कतराते दिखाई देती है आवागमन के नियमों की नगर में वाहन चालकों के द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दे जाते हैं जिससे नगर में आने वाले पर्यटकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है । नगर में स्थापित बैंकों में कहीं कोई पार्किंग व्यवस्था न होने से बैंकों के कामकाज के लिए आने वाले लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर गायब हो जाते हैं जिससे सड़कों पर जाम लगने से अव्यवस्था उत्पन्न हो जाती है इस अव्यवस्था से पुलिस प्रशासन बेखबर बना हुआ है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा