नसीम खान
रायसेन,
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं उदयपुरा, भोजपुर, सांची और सिलवानी में 17 नवम्बर को हुए मतदान की मतगणना दिनांक 03 दिसम्बर को रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में की जाएगी। विधानसभा निर्वाचन-2023 के सदंर्भ में मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 24 नवम्बर को दो पालियों में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन में आयोजित किया गया है।






