वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन।।जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में 19 नवंबर की रात के समय सोते वक्त आरोपित पति वासुदेव पिता महावीर वीरू आदिवासी उम्र 23 वर्ष हाल निवास आलमपुर थाना गौहरगंज स्थायी मूल निवासी समनापुर थाना रूपझर बैहर जिला बालाघाट का है।अज्ञात कारणों के चलते आरोपित पति वासुदेव आदिवासी ने अपनी पत्नीपूजा आदिवासी का रात में गलाघोंट कर हत्या कर फरार हो गया।जिले की गौहरगंज थाने के टीआई राजकुमार चौधरी ने बताया कि संभवतः पति पत्नी के बीच कुछ मामलों को लेकर विवाद हुआ होगा।आरोपित पति वासुदेव यहां लंबे समय से जेसीबी मशीन की ड्रायविंग कार्य कर परिवार का पेट पाल रहा था।गौहरगंज पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भादवि की धारा 302,केस दर्ज कर लिया है।पुलिस की जांच टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए गौहरगंज थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है।






