जैसे जैसे तीन दिसंबर करीब आ रहा है वैसे वैसे उम्मीदवार कार्यकर्ताओं की बढ़ रही धड़कन।

नसीम खान
सांची,,,17 नव को हुए मतदान की मतगणना तीन दिसंबर को होगी । चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों तथा उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करने वाले कार्यकर्ताओं को मतगणना का बेसब्री से इंतजार हो रहा है तथा जैसे जैसे तीन दिसंबर नजदीक आ रहा है वैसे वैसे उनकी धड़कन तेज हो रही है तथा अपनी अपनी जीत के कयासों की चर्चा भी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के 17 नवं को मतदान हुआ था तथा इसकी मतगणना निर्वाचन आयोग द्वारा तीन दिसंबर को सुनिश्चित की गई है । वैसे तो इस विधानसभा चुनाव में अनेक प्रत्याशियों ने अपने अपने घोड़े दौडाये थे परन्तु प्रमुख रूप से इस विधानसभा में हमेशा से ही भाजपा कांग्रेस का चुनावी दंगल होता रहा है इस बार भी इस विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस का ही मुख्य रूप से चुनाव दंगल देखने को मिला था तथा इस चुनाव दंगल में भाजपा की ओर से डा प्रभूराम चौधरी थे तो दूसरी ओर कांग्रेस ने डॉ जीसी गौतम को चुनाव दंगल में उतारा था तब दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत को लेकर रात दिन एक कर दिया था तथा दोनों ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार किया तथा मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने की दमखम लगा डाली तथा इस चुनाव में क्षेत्र भर में शांति पूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया । चूंकि निर्वाचन आयोग द्वारा पांच प्रदेश में चुनाव कराए गए हैं तथा सभी चुनाव संपन्न होने के बाद पांच दिसंबर को मतगणना का दिन आयोग द्वारा तय किया गया था । अब जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के मतगणना का दिन करीब आता जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की धड़कन तेज होना शुरू हो गई है इस स्थिति में चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने अपने अपने दलों की जीत के कयासों की चर्चा तेज कर दी है तथा दोनों ही ओर से जश्न मनाने की भी तैयारी की जा रही है परन्तु मतगणना से ही हार जीत का फैसला हो सकेगा । तथा मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि सांची विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने किस दल के प्रत्याशी में विश्वास जताया है मतगणना ही तय करेगी कि किस दल को जश्न मनाने का मौका मिलेगा एवं किस दल के प्रत्याशी को उदासी के दौर से गुजरना पड़ता है अब दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में अपने अपने प्रत्याशी की जीत के बड़े बड़े दावे हो रहे हैं कहना मुश्किल है कि मतगणना में चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है । तथा मतदाता किस प्रत्याशी को अपना विधायक चुनकर विधानसभा भेजेंगे । हालांकि हार जीत की बड़ी बड़ी बाते सुनने को मिल रही है यहां तक कि दोनों ही दलों के मतदाता अपने अपने प्रत्याशी की जीत के दावे करते देखे जा रहे हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया