नसीम खान
रायसेन,
मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जिला मुख्यालय रायसेन में बनाए गए सात परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को दो चरणों में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 सम्पन्न हुई। मप्र लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा भोपाल संभाग हेतु नियुक्त ऑब्जर्वर सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव श्री बीआर नायडू तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर अवलोकन किया गया।






