टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागवार समय सीमा वाले शासकीय पत्रों और सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान विभागों की लंबित शिकायतों तथा निराकरण की स्थिति, प्रदेश स्तर पर रैंकिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी जिला अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा सेवाएं, जनजातीय कार्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति, स्कूल शिक्षा, सहकारिता और पीएचई विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जिला अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों का निराकरण करते हुए कार्यप्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस उद्देश्य को लेकर यह यात्रा आयोजित की जा रही है, वह पूर्ण हो। शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया जाए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, पंचायत, कृषि, खाद्य विभाग सहित अनेक विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण