कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति और जिला निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिला परामर्शदात्री समिति डीसीसी और जिला निगरानी समिति की तिमाही बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न स्वरोजगार और रोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि समस्त शासकीय योजनाओं के स्वीकृत प्रकरणों का 15 जनवरी तक वितरण कराया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री जन मन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में भी बैंकर्स को निर्देशित किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा पीएलपी 2024-25 का विमोचन भी किया गया।
बैठक में जिले के बैंकों के बैंकिंग पैरामीटर्स, जिला वार्षिक साख योजना 2022-23 लक्ष्य प्राप्ति, शासकीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्व-सहायता समूह की प्रगति, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता योजना, दुग्ध उत्पादकों और किसानों को केसीसी वितरण, मत्स्य पालकों को केसीसी वितरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में एलडीएम श्री एचएस सोनी, आरबीआई भोपाल के श्री मयंक अग्रवाल, नाबार्ड के डीडीएम श्री दीपक पाटिल सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    नसीमखान सांचीसांची,,,राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब डीजल से भरा एक टैंकर मोटर साइकिल सवार को बचाने…

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    नसीमखान सांचीसांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी