सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर लोगों के जीवन में आ रहा बदलाव- राज्यमंत्री श्री पटेल

नसीम खान

देवरी तहसील के ग्राम थाला और दिगावन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए राज्यमंत्री

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को देवरी तहसील के ग्राम थाला और ग्राम दिगावन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए योजनाएं संचालित की गई हैं।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल जीवन पेंशन सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महिलाओं, गरीबों, किसानों, युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ पाकर लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है, वह आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हैं। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे वह परिवार के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह शिविर में विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। शिविर में राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण