नगर को पूरी तरह ठंड ने अपनी जकड़ में लिया।

नसीम खान
सांची,,, इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर ठंड का प्रकोप जारी है लोग इस जबरदस्त ठंड से सिकुड़ते दिखाई दे रहे हैं इस ठंड से राहत देने सूर्य ने भी अपनी तपिश देना बंद कर दिया है जिससे लोगों को भारी ठंड से राहत के लिए गर्म कपड़ों सहित जगह जगह आग के अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है लोग स्वयं अपने स्तर पर लकड़ियां ढूंढते दिखाई दे रहे हैं तथा अलाव जलते ही लोगों की भीड़ ठंड भगाने इकट्ठा हो जाते हैं इन ठंड से निजात दिलाने प्रशासन द्वारा कोई विशेष व्यवस्था नहीं की जा सकी । जिससे प्रशासन भी चर्चा में आ रहा है इसके साथ ही शीतलहर ने भी जोर पकड़ लिया है जिससे बाजार की चहल-पहल में भी कमी दिखाई दे रही है शाम होते ही लोग अपने कारोबार बंद कर ठंड से बचाव के लिए अपने घरों में दुबकने पर मजबूर हो चुके हैं । सबसे बड़ी बात यह दिखाई दे रही है कि नगर वासी तो अपने घरों में दुबक जाते हैं परन्तु खुले आसमान के नीचे फुटपाथों पर जीवन बसर करने वालों को इस भारी ठंड से राहत के कोई इंतजाम नहीं किए जा सके जिससे इस कड़कड़ाती ठंड का सामना उन्हें करना पड़ रहा है हालांकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगभग तीन साल पहले निराश्रितों तथा खुले आसमान के नीचे बसर करने वालों के लिए बड़े जोर शोर से रैन-बसेरा निर्माण शुरू कराया गया था जिससे इस बंधी थी कि यहां किसी कारण वश ठहरने वालों एवं अनाथ लोगों को ठहराया जा सकेगा । परन्तु लंबा समय गुजरने के बाद भी रैन बसेरा निर्माण एजेंसी फाउंडेशन तैयार कर लापता हो गई तथा प्रशासन को भी इस निर्माण की सुध नहीं मिल सकी तथा इस स्थल को लोगों ने अपनी शौच एवं मूत्र का अड्डा बना डाला । तथा फुटपाथ पर बसर करने वालों को कोई सर छिपाने का सहारा नहीं मिल सका । तथा आज भी लोग अपने ठहरने के ठिकाने की आस लगाए बैठे हैं परन्तु बेखबर प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है । इससे न केवल लोगों को ठंड से गुजर करना पड़ रही है बल्कि इस भयावह ठंड से गंभीर बीमारी की जकड़न में आने का खतरा बढ़ गया है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण