रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर
शहडोल जयसिहनगर:- विद्युत विभाग जयसिंहनगर में विगत कई वर्षों से लेखापाल के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे राजेन्द्र प्रसाद शर्मा जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने पद का बखूबी से पालन करते हुए आज 31 जनवरी 2024 सेवानिवृत हुए जिसके तारतम्य में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम वृहद रुप से आयोजित किया गया जहां पर उच्च अधिकारियों के साथ लोग भावभीनी विदाई देते नजर आए यही नहीं बल्कि राजेन्द्र शर्मा के कार्यों की अधिकारियों के साथ लोगों ने भी सराहना की कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों चक्रधारी शुक्ला, कुदेन्द्र सोनवानी एसी,आकाश राज ए ई शहडोल, मिन्टू कुमार कनिष्ठ अभियंता जयसिंहनगर, पत्रकार बंधुओ में राकेश गुप्ता, सीतेंद्र पयासी, संजय सेन,विनय मिश्रा,दीपू कुशवाहा,रज्जाक खान, संजय, अनिल केशरवानी के साथ अन्य सभी कर्मचारी एवं आम जनमानस रहे।






