– कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह को दो दिन बाद आज किया गया रिहा
– गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण समर्थकों के साथ निकले अपने घर
– संयुक्त किसान मोर्चा की दिल्ली में होने वाले आंदोलन मैं जाने से रोकने के लिए की गई थी गिरफ्तारी
– कांग्रेस नेता आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर किया गिरफ्तार
संवाददाता राहुल चिढ़ार
विदिशा 11 तारीख की शाम 6 बजे नीमताल से कांग्रेस और किसान नेता आनंद प्रताप सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था… उन्हें एसडीएम द्वारा सीधे धारा 151 के तहत जेल वारंट जारी किया गया और जेल भेज दिया गया….. वहीं आज 13 तारीख को उन्हें जेल से रिहा किया गया…. उन्होंने बताया कि 13 तारीख को दिल्ली में एसएसपी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य देश भर से जुटने वाले थे…. उन्हें रोकने के लिए शासन प्रशासन ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न जगहों पर रोका था… विदिशा में उनकी गिरफ्तारी भी इसी कारण से की गई दो दिन बाद आज उन्हें रिहा किया गया






