पुलिस का हेलमेट सीटबेल्ट जागरूक अभियान तेज वाहन चालकों में खलबली।

नसीम खान
सांची,,, मंगलवार को सांची पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भोपाल रोड पर चैक पाइंट पर दुपहिया चार पहिया वाहनों की हेलमेट सीटबेल्ट को लेकर सघन जांच अभियान चलाया तथा उल्लंघन करने वालों को समझाइश देते हुए चालानी कार्रवाई की जिससे वाहन चालकों में खलबली मच गई।
जानकारी के अनुसार नगर के भोपाल रोड स्थित सांची पुलिस के चैक पाइंट पर सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट एवं सीट बेल्ट को लेकर सघन जांच अभियान शुरू किया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने जागरूक करते हुए समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया । अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों से जागरूक किया गया तथा कहा गया वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के साथ अपनी सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का आवश्यक रूप से पालन किया जाना चाहिए जिससे सुरक्षित रह सके अधिकांश दुर्घटना में हेलमेट न होने तथा सीटबेल्ट न लगाने से दुर्घटना में गंभीर घायल होकर तथा जान गंवानी पड़ती है इससे सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन किया जाना चाहिए । तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर जुर्माना भुगतना पड़ सकता है धीमी गति से वाहन चलाये वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं । उच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए । इस अवसर पर प्रभारी थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि मप्र शासन तथा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरक्षित रहने के लिए वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है कि वाहन चलाते समय हेलमेट आवश्यक रूप से लगाएं तथा चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट लगाये जिससे सुरक्षित रह सके एवं शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं बच्चों से वाहन न चलवाये नियंत्रित गति से वाहन चलाकर स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के प्रयास किए जाएं ।यह अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा चालानी कार्रवाई की जायेगी ।जांच करते हुए पुलिस ने सुरक्षा हेतु पप्लेट भी बांटे तथा हाथ में हेलमेट रखकर बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने जागरूक किया गया एएसआई रमेश जालवान एएसआई राजेश बड़गुजर एएसआई संजय कुमार सैनिक शुभम् यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल