समाधान आपके द्वार योजना एवं नेशनल लोक अदालत अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बैठक सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में दिनांक 24 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले समाधान आपके द्वार शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त न्यायाधीशों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष श्री सोहाने द्वारा समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत चरणबद्ध दल गठन और योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीशगण द्वारा अभी तक किये गये कार्यों की समीक्षा की गई। अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण पर विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनमें बीमा पॉलिसी संबंधी कोई ब्रीच नहीं है, ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से विचार में लेकर अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में श्री सचिन जैन प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजीव राव गौतम द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्री राजेश कुमार यादव तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती वर्षा भाटी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मोहम्मद जफर खान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्री हर्षराज दुबे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री दीपिका यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला विधिक सहायता अधिकारी व्यक्तिगत उपस्थित रहे। समस्त तहसील न्यायालयों के न्यायाधीशगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण