एम.ए एजुकेशन का पाठ्क्रम इसी सत्र से प्रारंभ करेगा सांची विश्वविद्यालय• सांची में सांची साहित्य पर्व भी आयोजित करेगा विश्वविद्यालय

नसीम खान
सांची,,अकादमिक परिषद में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
• म.प्र संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आचार्य शंकर पीठ की स्थापना होगी
• 2025 में आई.एस.बी.एस सेमिनार का आयोजन होगा
सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय ने जुलाई 2024 से एम.ए एजुकेशन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है। इसके साथ ही सांची विश्वविद्यालय सांची में सांची साहित्य पर्व भी आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय में आज अकादमिक परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय 2025 में आई.एस.बी.एस (इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़) का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक सत्र बौद्ध दर्शन के महान दर्शनशास्त्री प्रो. जी.सी पाण्डेय पर केंद्रित होगा।
एकेडमिक काउंसिल की इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से विश्वविद्यालय में आचार्य शंकर पीठ की स्थापना होगी।
इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की स्थापना भी होगी। सांची विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करेगा साथ ही विश्वविद्यालय के उद्देश्य के अनुरूप दुर्लभ ग्रंथों का पुनर्प्रकाशन, संपादन, अनुवाद व डिजिटाइज़ेशन करेगा।
सांची विश्वविद्यालय ऋत बोध नामक रिसर्च जर्नल का प्रकाशन भी प्रारंभ करेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में विपश्यना ध्यान पर एक पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय अपनी लाइब्रेरी में जेस्टोर(JSTOR) का ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन भी लेगा।
बनारस हिंदु विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पलता सिंह, कोलकता विश्वविद्यालय के पालि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शास्वति मुतसुद्दी, केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंबिका दत्त शर्मा इस बैठक में बाह्य विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुए।
इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, डीन प्रो. नवीन मेहता, वैदिक दर्शन एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्य डॉ. देवेंद्र सिंह, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल सिद्धार्थ, वैकल्पिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पाण्डेय सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण