नसीम खान
रायसेन,
माह मार्च 2024 के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा “राष्ट्रगीत वंदे-मातरम“ एवं “राष्ट्रगान जन-गण-मन“ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।






