कलेक्टर श्री दुबे से मप्र सिविल सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों ने की भेंटप्रशासनिक दायित्वों, कार्यप्रणाली को जानने एक दिवसीय भ्रमण पर रायसेन आए नवनियुक्त अधिकारी

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसम्पर्क विभाग के उप संचालक श्री अवनीश सोमकुवर तथा मप्र सिविल सेवा वर्ष 2019-20 बैच के विभिन्न जिलों में पदस्थ 09 नवनियुक्त जिला जनसम्पर्क अधिकारियों (सहायक संचालक) ने भेंट की। कलेक्टर श्री दुबे से नवागत अधिकारियों ने प्रशासनिक दायित्वों, कार्यप्रणाली और रायसेन जिले की भौगोलिक सरंचना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री दुबे ने नवागत अधिकारियों से कहा कि रायसेन जिला एतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध है। यहां दो विश्व धरोहर सांची बौद्ध स्तूप और भीमबैटिका है। इनके अतिरिक्त भोजपुर का प्रसिद्ध शिव मंदिर, रायसेन दुर्ग सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं। रायसेन जिला वन क्षेत्र में भी समृद्ध है और यहां दो वन अभ्यारण भी है। उन्होंने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था, कलेक्टर के दायित्व और सम्पादित किए जाने वाले कार्यो तथा कार्यप्रणाली के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने जिले में प्रति मंगलवार को नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित होने वाली जनसुनवाई, आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में की जा रही कार्यवाही के बारे में भी बताया।
कलेक्टर श्री दुबे ने नवागत जनसम्पर्क अधिकारियों से कहा कि उन्हें भिन्न-भिन्न जिलों में पीआरओ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। जनसम्पर्क विभाग का कार्य महत्वपूर्ण होता है। यह शासन और पत्रकारों के बीच का माध्यम भी है। जनसम्पर्क अधिकारियों का कलेक्टर और पत्रकारों से सतत् संवाद जरूरी है। उन्हें शासन की नीतियों, योजनाओं की जानकारी होने के साथ ही जिले में सम्पादित होने वाली गतिविधियों से अद्यतन रहना चाहिए। साथ ही विकास कार्यो, शासन की योजनाओं, नीतियों से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों का प्रचार-प्रसार करना जरूरी है, जिससे कि अन्य नागरिक भी प्रेरित हों। उन्होंने नवागत अधिकारियों से भी उनके कार्यानुभव जाने। उप संचालक श्री अवनीश सोमकुवर द्वारा भी नवागत अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग ने भी नवागत अधिकारियों से संवाद कर अनुभव साझा किए।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।