नसीम खान
रायसेन,
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संदर्भ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री दुबे ने प्रशिक्षण में उपस्थित नोडल अधिकारियों तथा सहायक नोडल अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत उन्हें सौंपे गए दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए दायित्वों का पूरी गंभीरता और लगन से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा आम निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हेतु स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में स्वीप प्लान, मतदान केन्द्रों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं, कम्यूनिकेशन प्लान एवं एसएमएस मॉनीटरिंग, निर्वाचन प्रशिक्षण, मतदान सामग्री, शिकायत प्रकोष्ठ, सी-विजिल, सारणीकरण, डाक मतपत्र, ईवीएम/वीवीपैट प्रबंधन सहित अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग सहित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।






