महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती मनाई गईजीवन वृत्त, सत्य की अडिगता और उनके लेखन पर वार्ता

नसीम खान

महर्षि दयानंद सरस्वती का व्यक्तित्व एवं शिक्षा दर्शन पर चर्चा

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। आर्श गुरुकुल महाविद्यालय नर्मदा पुरम् के आचार्य स्वामी ऋतस्पति ने महर्षि दयानंद सरस्वती का व्यक्तित्व एवं शिक्षा दर्शन पर मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होने दयानंद सरस्वती के जीवन के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए उनके जीवन वृत्त और उसमें सत्य की अडिगता पर बात की। उन्होने कहा कि महर्षि दयानंद ने व्यवहार भानु ग्रंथ में शिक्षा पर भी अपने विचार व्यक्त किये हैं। उनका जोर विद्या की प्राप्ति और अविद्या को दूर करने पर रहता था।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलगुरु प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ ने कहा कि वेदों की शुद्धता, शुद्ध चरित्र और आदर्श जीवन का स्वरुप बताते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती ने अपना जीवन जीया। वे एक महान दार्शनिक, समाज सुधारक, अस्पृश्यता का विरोध करने वाले और राष्ट्र को स्वतंत्र कराने का आव्हान करने वाले दिव्य आत्मा थे। कुलगुरु महोदय ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती वैश्विक ज्ञान के स्त्रोत थे और सत्य के प्रति उनका आग्रह हमें बहुत प्रेरित करता है।
सांची विवि के संस्कृत एवं वेद विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ नवीन कुमार मेहता ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व को सहज, सरल और सुलभ बताते हुए सत्य के प्रति संकल्पित बताया। स्वामी ऋतस्पति ने कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ को किताबें भेंट की। कार्यक्रम शांतिपाठ के साथ सम्पन्न हुआ।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी