नसीम खान
रायसेन,
रायसेन नगर के वार्ड नम्बर-01 नरेपुरा निवासी श्रीमती अनीता बाई दिव्यांग पेंशन की राशि मिलने से खुश है, उन्हें हर महीने निःशुल्क राशन भी मिलता है। श्रीमती अनीता बाई ने दिव्यांग पेंशन और निःशुल्क खाद्यान्न के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गरीब जनों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उनकी भरण-पोषण की समस्या दूर हो गई है।






