मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 161483 किसानों के खाते में अंतरित की 32 करोड़ से अधिक राशिकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

नसीम खान

रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज भिंड में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को 1816 करोड़ रुपए राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। साथ ही फसल बीमा योजना की राशि का भी अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के 161483 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 32 करोड़ 29 लाख 66 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। इनके अतिरिक्त फसल बीमा योजना की राशि भी हितग्राही किसानों के खाते में अंतरित की गई। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, सांची जनपद उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौकसे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा हितग्राही किसानों द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक से रायसेन जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 161483 हितग्राही किसानों के खाते में दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 29 लाख 66 हजार रू की राशि अंतरित की गई है। इसमें उदयपुरा विधानसभा के 51354 हितग्राही किसानों को 102708000 रू, भोजपुर विधानसभा के 23992 हितग्राही किसानों को 47984000 रू, सांची विधानसभा के 43766 हितग्राही किसानों को 87532000 रू तथा सिलवानी विधानसभा के 42371 हितग्राही किसानों के बैंक खाते में 84742000 रू की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राही किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, उप संचालक कृषि श्री एनपी सुमन, एसएलआर श्री राजेश राम सहित अन्य अधिकारी, श्री रामबाबू सराठे और हितग्राही किसान उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण