नसीम खान
रायसेन
वित्तीय वर्ष 2023-24 की अंतिम जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिले की वार्षिक साख योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। शासकीय ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिए कि समस्त शासकीय योजनाओं में लंबित प्रकरणों का वितरण बैंक एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय योजनाओं में लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागों को बैंको के साथ निरंतर समन्वय कर उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा व प्रधानमंत्री जनमन अभियान के दौरान बैंकों द्वारा लगातार अच्छे कार्य के लिए बैंकों की प्रशंसा की गई। बैठक में आर-सेटी निदेशक श्री राकेश कुमार द्वारा 2023-24 कि प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री एचएस सोनी द्वारा किया गया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि मयंक सेमवाल, प्रबंधक एवं दीपक पाटिल, डीडीएम नाबार्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे।






