सांची नगर को मिलेगा अब दो-दिन में एक बार पेयजल

नसीम खान

सांची,, गर्मी के दिनों में हर जगह जल प्रदाय दम तोडता दिखाई देता था परन्तु इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर कभी गर्मी के मौसम में भी जलापूर्ति बाधित नहीं रही तथा लोगों को गर्मी में भी जलापूर्ति लगातार जारी बनी रहती थी परन्तु इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही नगर भर में जलापूर्ति प्रभावित होती दिखाई दे रही है । इस स्थल पर गर्मी का मौसम भी जलापूर्ति प्रभावित नहीं कर सका । तथा हमेशा इस स्थल को पेयजलापूर्ति प्रतिदिन जारी रहती थी बताया जाता है इस सुविधा को ही ध्यान में रखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने इस वर्ष ही पेयजलापूर्ति पर जल कर में वृद्धि कर दी । वृद्धि होते ही गर्मी के मौसम की दस्तक देते ही नगर भर में पेयजलापूर्ति का संकट गहराने लगा है इस गंभीर जल संकट को देखते हुए तथा नगर को पेयजलापूर्ति व्यवस्था जुटाने नगर परिषद प्रशासन ने क़दम उठाए हैं इसके अंतर्गत नगर परिषद प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए नगर को एक दिन छोड़कर जलप्रदाय करने तथा जल बचाने की अपील करते हुए सहयोग देने की अपील की है जिससे नगर में पेयजलापूर्ति सुचारू बनाए रखी जा सके । ताकि गर्मी के मौसम में जलापूर्ति हो सके । बताया गया है कि इस वर्ष नगर भर में जलस्तर घटने से जलसंकट बढ़ने की संभावना बढ़ गई है तथा नलकूपों में जल स्तर कम होने के कारण जल संकट खड़ा हो गया है । नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि जलसंकट को देखते हुए नगर की पेयजलापूर्ति 29 मार्च 2024 से एक दिन छोड़कर की जायेगी।नगर वासियों से अपील की गई है कि नगर वासी जल की बचत करें तथा अपने कनेक्शन में टोंटी लगा कर रखें जिससे जल की बचत हो सके साथ ही कहा गया है कि जल उपभोक्ता अपने घरों में टिल्लू पंप आदि का उपयोग न करें ऐसा करने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जायेगी । इस अवसर पर नगर परिषद जल प्रभारी महिपत शर्मा ने बताया कि नगर के नलकूपों में जल स्तर घट गया है जिससे जलापूर्ति एक दिन छोड़कर की जाना सुनिश्चित की गई है साथ ही जल उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अपने कनेक्शन में टोंटी लगा कर रखें तथा जल की बचत करें साथ ही टिल्लू पंप आदि का उपयोग न करें जिससे जलसंकट से निपटा जा सके नगर भर में जल टीम निरीक्षण करेगी । जिन कनेक्शन में टोंटी नहीं पाईं जाती तथा उपभोक्ता टिल्लू पंप का उपयोग करते पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जायेगी । उन्होंने कहा जल उपभोक्ता जलापूर्ति करने में सहयोग करें ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल