तो मौत का अखाड़ा बन जायेगा मंदिर पूरी तरह जर्ज़र हो गया है 60 वर्ष पुराने जैन मंदिर का पिछला हिस्सा

रिर्पोटर@ दीपक कुमार गर्ग
*शहडोल।* नगरपालिका क्षेत्र के हृदय स्थल में स्थित लगभग 60 वर्ष पुराने जैन मंदिर का पिछला हिस्सा अत्यधिक जर्जर हालत में है।वहाँ पर निर्मित ट्रस्ट की लगभग 7 दुकाने गिरने की कगार पर पहुंच गई हैं। इस मामले में जिला प्रशासन भी केवल नोटिस जारी करने की औपचारिकता निभाकर शांत हो गया है। जैन मंदिर का जो जर्ज़र हिस्सा है वही से मंदिर में लोग प्रवेश करते हैं और उसी हिस्से के बगल से बनी सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बता दें कि, गत दिवस हुई मूसलाधार बारिश के बाद जर्ज़र भवन का एक बड़ा हिस्सा गिर भी चुका है। गनीमत रही कि उस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग ने स्थल का भौतिक सत्यापन कर नोटिस भी जारी किया लेकिन इसके बावजूद ट्रस्ट ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जाता है कि नगरपालिका द्वारा 6 अगस्त 2024 को पार्श्व दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट को पत्र क्रमांक भ./जर्ज़र भ.//न. पा. भा./2024/3576 के माध्यम से नोटिस जारी कर जर्ज़र भवन को 10 दिवस के अन्दर गिराकर विभाग को सूचना देने के निर्देश जारी किये गए थे। इसके बावजूद जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा नोटिस का परिपालन नहीं किया गया। हैरानी की बात तो यह है कि सबकुछ आँखों से देखने के बाद भी ट्रस्ट द्वारा कथित तौर पर लापरवाही बरती जा रही है। दूसरी ओर शायद जिला प्रशासन को भी किसी बड़े हादसे का इंतजार है। क्योंकि आदेश की अवज्ञा होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कुल मिलाकर जैन मंदिर ट्रस्ट के जर्ज़र भवन का हिस्सा गिरने की कगार पर देखकर न केवल श्रद्धालुओं बल्कि राहगीरों में दहशत समाई हुई है।

  • Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल