सांची नगर परिषद वार्ड क्रमांक दो के उपचुनाव प्रचार मे दिग्गज मैदान मे …….

नसीम खान ,संपादक .
सांची नगर परिषद के वार्ड नं दो मे पार्षद के निधन से रिक्त हुए वार्ड के उपचुनाव मे प्रचार हेतु भाजपा के दिग्गज नेताओं ने वार्ड प्रत्याशी को विजय दिलाने सम्हाली कमान घर घर पहुंच कर मांगे बोट ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नं दो के पार्षद राजकुमार पाल का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था जिससे लगभग आठ महीने तक वार्ड पार्षद विहीन रहा था अब निर्वाचन आयोग द्वारा इस वार्ड के उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही इस वार्ड से भाजपा ने स्वर्गीय राजकुमार पाल के पुत्र हितेश पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तथा कांग्रेस ने इस वार्ड उपचुनाव में प्रभु दयाल अहिरवार को प्रत्याशी घोषित करते हुए उपचुनाव मे उतारा है ।इस उपचुनाव प्रचार में अपने प्रत्याशी को जिताने क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा एवं राकेश तोमर विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपचुनाव में हितेश पाल के समर्थन में वोट मांगने घर घर दस्तक देने निकले तथा वोट मांगे ।उल्लेखनीय हैं कि इस वार्ड में पूर्व में भी स्व,राजकुमार पाल ने भाजपा को विजय दिलाई थी ।इस नगर की पंद्रह पार्षदों वाली परिषद में कांग्रेस का मात्र एक पार्षद ही है जबकि निर्दलीय पार्षदों ने भी अपना समर्थन भाजपा को दिया है इस प्रकार भाजपा के पंद्रह मे से चौदह पार्षद होने के साथ मजबूत स्थिति में है हालांकि कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी को जिताने प्रयास कर रही हैं इस उपचुनाव में 11 सितंबर को वोट डाले जायेंगे तथा 13 सितंबर को इस वार्ड पार्षद उपचुनाव का परिणाम घोषित किया जायेगा ।अब देखना है इस वार्ड में ऊंट किस करवट बैठता है

Related Posts

सांची महिला बाल विकास की और से जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

सभी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई सौजन्य से महिला बाल विकास सांची जिला रायसेन

रायसेन जिले के तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की कार्यवाही

रायसेन से नसीम खान की रिपोर्ट :- भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने रायसेन के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आर एन साहू उर्फ गुड्डा साहू को नामांतरण के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल