बेजुबान दुधारू पशुओं को मौत के मुंह में ढकेल रहे पशुमालिक ।रात मे सडको पर लगते पशुओं के झुंड ।

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो गायो को माता माना जाता है तथा गाय धार्मिक रूप में भी पूज्य मानी जाती है परन्तु इन माताओं के दूध से प्रेम है जबकि इन बेजुबान पशुओं से प्रेम उठ चुका है यही कारण रहता है इनका दूध तो दह लिया जाता है इसके बाद इन्हें भगवान भरोसे खुल्ला छोड़ मौत से जूझने छोड दिया जाता है ।जिससे दिनभर खाद्य दुकानों पर मुंह मारने वाले पशु रात होते ही सडको को अपना ठिकाना बना लेते हैं तथा रात के अंधेरे में वाहनों की चपेट में आकर या तो दम तोड़ देते है अथवा तडपते दिखाई दे जाते है ।
जानकारी के अनुसार गाय एक ऐसा पशु होता है जिससे बिटामिन युक्त दूध उपलब्ध होता है जो स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है वैसे भी गाय धार्मिक मान्यता अनुसार पूज्य माता के रूप में जाना जाता है तथा गाय की पूजा भी की जाती हैं परन्तु इसके पालन हार दूध दोह लेते हैं तथा भगवान भरोसे छोड़ देते हैं जिससे इन बेजुबान पशु अपना पेट भरने इधर उधर भटकते दिखाई देते है तथा दिनभर खाद्य पदार्थों के दुकानों के आसपास मंडराने लगते है तथा कागज पन्नी से अपनी भूख मिटाते हैं तथा पन्नी से अपने आप मौत के मुंह में पहुंचने की तैयारी शुरू कर देते है तथा रात होते ही मच्छरों से अपना बचाव करने सडको पर झुंड के रूप में डेरा जमा लेते हैं ।परन्तु पशुमालिक बेखबर बने रहते हैं ।वैसे भी भोपाल विदिशा मार्ग पर छोड़ बडे वाहनों की तेज रफ्तार दौडभाग लगी रहतीं है इस मार्ग से जितने भी गांव होते है उनके सामने सैकड़ो की संख्या के पशु डेरा जमा कर अपना ठिकाना बना लेते है अनेक बार रात के अंधेरे में यह पशु अज्ञात तेजरफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाने से असमय काल के गाल मे समा जाते है अथवा घायलावस्था मे तडपते दिखाई देते है इतना ही है जब कभी वाहन चालक मौके पर पकड़ा भी जाते है तो लोग उसपर टूट पडते हैं तथा कानून को अपने हाथ से धज्जियाँ उडा देते हैं ।जबकि शासन प्रशासन अनेक बार पशुमालिको के चेतावनी तक दे चुका तथा पशुमालिको पर कार्यवाही की चेतावनी तक दे दी गई परन्तु इन चेतावनी का असर पशुमालिको पर नही हो सका ।समय समय पर जब इन आवारा पशुओं को गौशालाओं मे भेजा जाता हैं तब वह भी रात होते ही छोडकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं आखिर यह बेजुबान पशु कहा जाये तथा कैसे अपना पेट भरे तथा वाहन चालक इस परेशानी से कैसे निपटें सवाल खड़े होते है ।।हालांकि सरकार ने घायल पशुओ को पशु चिकित्सालयों को घायल पशुओ को लाकर उपचार करने वाहन भी उपलब्ध किये गए परन्तु यह वाहन यहां वहां खडे तो दिखाई दे जाते है परन्तु कभी घायल पशुओ को उठा कर अस्पताल तक भेजने के काम नही आ पाते तथा शोपीस बनकर रह जाते है ।इन बेजुबान पशुओ की रक्षा के लिए शासन प्रशासन को कडे कदम उठा कर कडी कार्यवाही कर ने की जरुरत मेहसूस की जा रही हैं तब ही पशु भी सुरक्षित रह सकेंगे तथा वाहन चालक भी राहत की सांस ले सकेगें।

  • Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण