jabalpur madhay pradesh जबलपुर के गौरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉर्निंग वॉक में निकली महिला के साथ बाइक सवार बदमाशो ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए।वही पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर बाइक सवार आरोपियो की तलाश की जा रही है।
-मामला गीत विहार कालोनी का है जहा सुबह के वक्त गीत विहार कालोनी में रहने वाली अलका भागे जब मॉर्निंग वॉक के लिए रोजाना की तरह निकली तभी कुछ दूर पहुँचने के बाद ही पीछे से नकाबपोश बदमाशों के द्वारा अलका के गले मे पहने हुए मंगलसूत्र पर झप्पटा मारते हुए फरार हो गए।वही पीड़िता ने अपने साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट गौरीघाट थाने में दर्ज करवाई है।वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियो की पतसाजी शुरू कर दी है।
वही जांच के दौरान पुलिस के भी होश उड़ गए जहा मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो बाइक में सवार बदमाश के पीछे उंसके साथ नकाबपोश महिला नजर आई।वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवक और युवतीं कि सरगर्मी से तलाश की जा रही है।






