प्रगति शील पेंशनर्स संघ के तत्वावधान में नशा मुक्ति संगोष्ठी सम्पन्न

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर स्थानीय आवासीय आदिवासी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर में पेंशनर्स संघ के तत्वावधान में श्री यमुना प्रसाद मिश्रा जी के मुख्य अतिथि एवं जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री परशुराम द्विवेदी जी की अध्यक्षता में नशा मुक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नशा मुक्ति संबंधी लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी जो शराब के नशे पर आधारित था। साथ ही पोस्टर के माध्यम से धूम्रपान की बुराइयों को प्रदर्शित किया गया। लक्ष्मी अहिरवार द्वारा नशे पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष श्री सनत कुमार पाण्डेय द्वारा नशे से हानि एवं समाज में पड़ने वाले प्रभाव को विस्तृत रुप से बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रगति शील पेंशनर्स संघ संभाग के सभी जिलों में नशा निरावरण कार्यक्रम चलाएगा जो संभाग के गांव गांव पहुंचाने का प्रयास पेंशनर्स व समाज सेवी तथा विद्यालयों के माध्यम से किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक पंडित शांतनु मिश्रा द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से शरीर एवं समाज में पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी छात्राओं को दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री यमुना प्रसाद मिश्रा ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नशा से होने वाली हानियों को समझाते हुए नशे से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री परशुराम द्विवेदी ने भी नशा नाश का कारण बताया। कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य उमेश दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सावित्री दिव्या खुशबू प्रीति संजना रानी अंजू ने भी नशे से समाज में पड़ने वाले प्रभाव को बताया। अंत में विद्यालय की छात्राओं को प्रोगेसिव पेंशनर्स संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल