सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लेकर समयावधि में निराकृत करें- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारी इसे गंभीरता से लें तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरण प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान डी ग्रेड में शामिल अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा योजना एवं सांख्यिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगामी सात दिवस में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ प्रकरणों को निराकृत कर ए ग्रेड में आना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में जिन विभागों के कारण जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होगी, वह कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यालय स्तर पर सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में समर्थन मूल्य पर धान तथा सोयाबीन के विक्रय हेतु किसान पंजीयनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम तिथि के पूर्व अधिक से अधिक किसान भाईयों का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान उपार्जन की पंजीयन तिथि 14 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है तथा सोयाबीन उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित है। इसका विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासन द्वारा जिन सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है, वह सेवाएं नागरिकों को निर्धारित समयावधि में मिलें यह सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे, आवेदन प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्य प्रगति की जानकरी लेते हुए सीएमएचओ को कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान बनाने का कार्य पूर्ण किया जाए। इस कार्य की ग्राम स्तर से जिला स्तर तक प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में शासकीय आंगनवाड़ी भवनों में मरम्मत सहित अन्य कार्य की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि, शिक्षा, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण