मद्य निषेध सप्ताह के तहत सांची में मैराथन दौड़ आयोजित

नसीम खान
नगर परिषद अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
सांची,, मद्य निषेध सप्ताह के तहत आज सांची में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्ति हेतु जनजागरूकता के लिए 5 किलोमीटर लम्बी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।। इस मैराथन दौड का नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे।
यह मैराथन दौड़ सांची चौराहा से होटल संम्बोधी से होते हुए काछी कान्हाखेड़ा तक आयोजित की गई। मैराथन के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य नागरिकों को नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित कर समाज को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि मैं किसी भी तरह का नशा नहीं करता हूॅ और ना ही भविष्य में करूगां। लोगों को भी नशामुक्ति के लिए जागरूक कर समाज का सच्चा सेवक बनूंगा। मैराथन में लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मैराथन दौड़ के यह रहे विजेता ।
सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री बाथम ने बताया कि सांची में आयोजित मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु सपना विदिशा को पुरस्कार राशि 5000 रू, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अमृता अहिवार सांची को पुरस्कार राशि 3000 रू एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कु. मुस्कान सांची को 1000 रू राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंकित वर्मा को 5000 रू, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नीरज सोलंकी को 3000 रू तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सुरेन्द्र सिंह को 1000 रू की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इन सभी विजेताओं को दिनांक 08 अक्टूबर को रायसेन वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण