नसीम खान
सांची,,, मंगलवार शाम नगर की झांकी समितियों की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने की ।बैठक में नगर सहित आसपास के सभी झांकी समीतियों के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे ।आगामी दशहरा पर्व तथा चल समारोह की तैयारियों को लेकर श्री चौधरी ने झांकी पदाधिकारी एवं डीजे संचालकों से चर्चा करते हुए शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश से अवगत कराया तथा पालन करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन आवश्यक रूप से किया जाना है तथा शातिपूर्वक मिल जुलकर सभी पर्व मनाने की अपील की गई ।तथा डीजे का उपयोग न करने की भी समझाइश दी गई ।सभी शासन के नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाने में पुलिस को सहयोग करें।इस अवसर पर बडी संख्या में झांकी समीति पदाधिकारी एवं डीजे संचालक उपस्थित थे।






