विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल

सरपंच संघ की अध्यक्षा कविता सिंह की अगुवाई में सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।

ये हैं प्रमुख मांगें –

प्रमुख मांगों में अनटाइड व्यवस्था करने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार टाइड को प्रस्ताव भेजें। सरपंचों को मानदेय के रूप में राशि 15 हजार एवं उप सरपंचों को 03 हजार रुपए हर माह दी जाए, पेसा एक्ट लागू होने से ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा में टकराव न हो इसकी समीक्षा एवं निदान की व्यवस्था की जाए। 15 वें वित्त राशि की डीपीआर एक बार बनाकर उप या सहायक यंत्री के हस्ताक्षर होने पर इसका टीएस माना जाए, जिससे बार-बार टीएस के नाम पर कमीशन जैसी स्थिति निर्मित न हो। सरपंचों के विरुद्ध अपशब्द, जेल भेजने की धमकी व अपमानजनक बयान देने पर मंत्री गौतम टेंटवाल (राज्य मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार) का तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से इस्तीफा लिया जाए। सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए । साथ ही जैम पोर्टल हटाये जाने संबंधी विभिन्न मांगों हेतु ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा 23 जुलाई 2024 को भोपाल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कुछ मांगों को छोड़कर सारी मांगे 15 दिवस के भीतर कार्यान्वित की जाएंगी किंतु आज तक कोई भी मांगे पूरी नहीं हुई ।

उक्त मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख है कि विभिन्न मांगें 17 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई तो 18 अक्टूबर को जनपद पंचायत के सामने चक्का जाम किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन – प्रशासन की होगी ।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से कविता सिंह अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद पंचायत जयसिंहनगर, पुरुषोत्तम सिंह मरावी उपाध्यक्ष, दशरथ सिंह मरावी कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह कंवर सचिव (सरपंच संघ) भूपाल सिंह, टेरन सिंह, मनोज बैगा, अमृतलाल सिंह, हीरामणि सिंह,देवराज सिंह (लल्लू) उपसरपंच, बालदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा