नसीमखान
सांची,,, आज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने नगर भर मे पथसंचलन किया ।इस अवसर पर नगर सहित क्षेत्र भर के संघकार्यकर्ता बाजे गाजो के साथ राष्ट्रीय संदेश देते हुए कदम से कदमताल मिलाकर चले ।इस पथसंचलन मे अनुशासन का उदाहरण दिखाई दिया ।नगर के विभिन्न मार्ग से होते ही नगर भर की सडको पर कदमों की आहट सुनाई दी ।इस अवसर पर पुलिस व्यवस्था भी चौकस बनी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस रही ।नगर भर में पथसंचलन कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई तथा स्वागत सत्कार हुआ ।






